मूरी : श्री रघुनाथ महतो चौक पर घटवार आदिवासी जातियों के द्वारा चमरा लिंडा के खिलाफ घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। जिसमें चमरा लिंडा होश में आओ, चमरा लिंडा मुर्दाबाद का नारा लगाया गया ।
घटवार जाति के नेता मुरलीधर घटवार ने कहा कि रांची प्रभात तारा मैदान में चमरा लिंडा ने घटवार जाति के लिए निंदनीय शब्द का उपयोग किया है, जिससे हम लोग आहत हैं इसी बात को लेकर उन्हें विरोध करते हुए चमरा लिंडा का पुतला भी दहन किया है। हम लोग शुरू से आदिवासी है जंगल में रहते हैं किसी के सार्टिफिकेट देने से हम आदिवासी नहीं होंगे ,यह हमारे हक और अधिकार की बात है ।





Add comment