रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार आगामी 12 फरवरी को कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्निवल वेंकट हॉल हरमू रोड रांची में सुनिश्चित है।

झारखंड राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 12 फरवरी के कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु प्रमंडल वाइज बैठक सुनिश्चित की गई। जिसकी निर्धारित तिथि इस प्रकार है:
कार्यक्रम को सफल हेतु दिनांक 7 फरवरी को पलामू , 8 फरवरी को कोडरमा, 9 फरवरी को देवघर ,10 फरवरी को जमशेदपुर में कार्यक्रम सुनिश्चित की गई है।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इसी कार्यक्रम को सफल करने के उद्देश्य से सभी प्रमंडल में झारखंड के माननीय तमाम नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, उस प्रमंडल में रहने वाले सम्मानित सभी प्रदेश के नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
सभी साथियों से आग्रह है 12 फरवरी के होने वाले कार्यक्रम को सफल करने हेतु प्रमंडल के बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।
प्रमंडल के सभी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा के अध्यक्ष रंजन कुमार महिला अध्यक्ष रानी कुमारी प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव एवं पूर्व प्रत्याशी विजय राम तथा युवा के प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।





Add comment