Thndr News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खागा के मैदान मेंदो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मैदान में खेल दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने खेल प्रतिभा को दर्शाया। कक्षा प्रथम से कक्षा सप्तम तक के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग खेल रखा गया था। जिसमे सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने अपने हुनर को दर्शाते हुए मैदान में उपस्थित भारी संख्या में ग्रामीणों कि मोजुदगी में खेल प्रदर्शन किया।

विद्यालय के कक्षा प्रथम से कक्षा सप्तम के बच्चों के लिए अलग-अलग खेल रखा गया था। जिसमें कक्षा के बच्चों ने अपने अपने हुनर को दिखाते हुए नजर आए। भारी संख्या में ग्रामीणों की मोजुदगी में करीब 32 प्रकार के नए नए खेल का आयोजन किए गए थे । जिसमें विद्यालय के बच्चों के कक्षा के अनुसार खेल अलग-अलग खेलें गए। जैसे कक्षा प्रथम के लिए मेंढक दौड़, 50 मीटर दौड़, आटा दौड़, जलेबी दौड़, कक्षा द्वितीय के लिए जूता दौड़, गोली चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, एवं कक्षा तृतीय के लिए जूता दौड़, गोली चम्मच दौड़, जैसे कई अन्य तरह के खेल का आयोजन क्या गया था।

ऐसे ही कक्षा प्रथम से कक्षा सप्तम तक के बच्चों को गुब्बारा फोड़ , साइकिल स्लो , सुई धागा दौड़, लंबी कूद, कक्षा फर्स्ट एवं सप्तम के लिए 200 मीटर की दौड़, साथ ही ऐसे ही कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण भी देखने के लिए मौजूद थे। प्रधानाचार्य श्री जगत नंदन तंतवा ने बताया कि यहां उपस्थित सभी अध्यापक एवं कार्यपालक प्रमुख से लेकर जितने भी ग्रामीण उपस्थित है सभी को धन्यवाद देते है । साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों का भी तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लिया एवं काफी उत्साह के साथ खेल प्रदर्शन किया।

खेल के निर्णायक रहे आचार्य दुलाल मंडल, सुमित्रा कुमारी, राजेश मंडल, विश्वजीत राय, सावित्री कुमारी, अशोक मंडल, शंकर रवानी, जुगल किशोर महतो, सदानंद पाल, परम मंडल, उदय शंकर राय, महेश्वर मंडल, नवल किशोर वर्मा, एवं अन्य अनेक अभिभावक गण मौजूद रहे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.