Thndr News

शब्दाक्षर के मंच पर   जहानाबाद की जगमगाहट !!

जहानाबाद- गया शहर के विष्णुपद मार्ग अवस्थित सगुन गेस्ट हाउस में साहित्यिक संस्था “शब्दाक्षर “के मंच पर डा. कुमारी रश्मि प्रियदर्शिनी रचित एक साथ तीन काव्य – कृतियों का लोकार्पण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। डा. रश्मि गया के गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापिका और शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी भी हैं। उपर्युक्त उल्लेखित समारोह के दूसरे सत्र में काव्यानुष्ठान आयोजित हुआ, जिसमे शामिल होने वाले साहित्यकारों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। शब्दाक्षर जहानाबाद जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन के नेतृत्व में जिले में महेश कुमार मधुकर , डा. रविशंकर शर्मा , सुधाकर राजेंद्र , अशोक कुमार प्रियदर्शी , शैलेंद्र कुमार सिंह शैल , सागर आनंद और अजय विश्वकर्मा ने अपनी सहभागिता निभायी। इनकी प्रस्तुति पर सभी लोग वाह – वाह कर उठे और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस अवसर पर शब्दाक्षर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, पद्मनाभ  मगध विश्वविद्यालय अंग्रजी विभागाध्यक्ष के प्रो. सरिता विरांगना , डा. जावेद असरफ , प्रो. नीरज कुमार , प्रो. निभा सिंह , डा. सच्चिदानंद प्रेमी , प्रसिद्ध गीतकार कन्हैया लाल मेहरवार , मानीलाल वारिक और महेश लाल गुप्त सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.