Thndr News

जामताड़ा में 30 से अधिक हाथियों का झुंड घुसा, कई घरों-फसलों को पहुंचाया नुकसान !!

जामताड़ा- जामताड़ा में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड के प्रवेश करने से दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के झुंड ने नयाडीह गांव में कई मिट्टी के घरों को तोड़ डाला। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान एक व्यक्ति देबी सोरेन के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, चंद्रदीपा गांव के बहामुनी किस्कु का घर भी जंगली हाथी ने करीब 1:00 बजे रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखा चावल, धान और आटा नष्ट कर दिया। घटना के दौरान बहामुनी किस्कु और उसकी बहन घर पर ही सोई हुई थी। शोर सुनकर जागी फिर दुबक कर ही किसी तरह अपनी जान बचाई।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.