
गिरिडीह- गिरिडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही शुक्रवार से सड़क सुरक्षा शपथ अभियान की शुरुवात हुई। इस दौरान सबसे पहले न्यू समाहरणालय भवन में प्रोबेशनल आईएएस उत्कर्ष कुमार के साथ डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियो और कर्मियों के साथ कई स्कूलों के स्टूडेंट्स से सावधानी और नियम के अनुशार दो और चार पहिया वाहन चलाने का शपथ लिया। मौके पर डीपीआरओ रश्मि सिन्हा के साथ कई और अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। जबकि इसी कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशनल आईएएस उत्कर्ष कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर आलोक कुमार ने सड़क हादसे में मारे गए तीन लोगो के आश्रितों को मुआवजा का चेक दिया। गांधी जयंती पर हुए सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर हुए जागरूकता बढ़ाने से जुड़े पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल तो तीन छात्राओं को नगद पुरस्कार का चेक देकर सम्मानित किया गया। डीसी के निर्देश पर ही सड़क सुरक्षा शपथ अभियान शुक्रवार से जिले के सदर प्रखंड समेत पूरे जिले में शुरू हुआ। तो सड़क सुरक्षा शपथ अभियान में सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हो रहे है। जिसे लोगो में दो और चार पहिया वाहनों की ड्राइविंग को लेकर जागरूकता बढ़े।
इधर डीसी के निर्देश पर ही डीटीओ ने पहले चरण में शहर में अभियान चलाकर वैसे लोगो को माला पहनाया, और गुलाब फूल देकर लोगो को नियम के साथ गाड़ी ड्राइविंग करने का अपील किया। इस दौरान एसपी कोठी के पास अभियान चलाया गया, और बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों में महिलाओ के साथ कई पुरुष चालकों के साथ कई स्टूडेंट को माला पहनाया गया, और शपथ दिलाया गया की वो अब लापरवाही में गाड़ी नही चलाएंगे।





Add comment