
चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी के दांत बरामद किए गए और इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) सत्यम कुमार ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने यहां बड़े पैमाने पर हाथी के दांत की खरीद एवं बिक्री होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर चाईबासा वन विभाग के अधिकारियों और जिला पुलिस ने कुम्हार टोली इलाके में छापा मारकर हाथी के दांत बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।





Add comment