Thndr News

50 हजार घूस मांगने वाला दरोगा, एफआईआर रद्द करने के लिए मांगी थी रकम, एसएसपी ने किया तत्काल सस्पेंड !!

एसएसपी किशोर कौशल ☝🏻।

राँची- राजधानी रांची में 50 हजार रूपये घूस मांगने वाले डोरंडा थाना के दरोगा राजेंद्र मंडल को एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। दरोगा के ऊपर पंडरा की रहने वाली सृष्टि श्रीवास्तव ने 50 हजार रूपया घूस मांगने का आरोप लगाया था। जांच में घूस मांगे जाने की बात सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल मामला पीड़िता सृष्टि श्रीवास्तव ने एफआईआर रद्द करने के नाम पर दरोगा ने 50 हजार रुपये घूस मांगी थी। जिसका विडियो पीड़ीता बना लिया था, वही पीड़िता के अनुसार उनके और उनके भाई के साथ हाईकोर्ट में मारपीट की गई थी। मगर डोरंडा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर द्वारा उल्टा पीड़िता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर लिया था। जिसके बाद हाईकोर्ट की महिला वकील ने जब पीड़िता के पक्ष में बोलने लगीं तो उन्होंने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस पूरे मामले को देखते हुए एसएसपी ने उक्त दरोगा पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। वही मीडिया से बातचीत करते हुए सृष्टि श्रीवास्तव ने कहा की मेरे और मेरे भाई के साथ हाईकोर्ट में मारपीट हुई थी, जिसके बाद डोरंडा थाने में पदस्थापित सब- इंस्पेक्टर द्वारा उल्टा मेरे ही खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया, और प्राथमिकी रद्द करने के एवज में दरोगा 50 हजार रुपये घूस मांगने लगेजिसका वीडियो मेरे पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है।

दरोगा राजेंद्र मंडल☝🏻 ।

क्या है पूरा मामला—

मामला पंडरा जिला के कमड़े थाना क्षेत्र का है, जहां सृष्टि श्रीवास्तव के भाई अमित रंजन की पत्नी द्वारा गिरिडीह महिला थाना में विभिन्न धाराओं के साथ दहेज प्रषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। जिसके बाद मामले की जांच करते हुए सृष्टि श्रीवास्तव के साथ पति विवेक कुमार, मां संजू देवी पर जांच होने लगी। जांच के दौरान दोशी ना पाते हुए अग्रिम जमानत दिया गया, लेकिन भाई अमित रंजन की ज़मानत झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा रद्द कर दिया गया। जिसकी सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय रांची में लंबित है।

इस बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने जांच के लिए झालसा रांची को निर्देश दिया गया साथ ही तिथि निर्धारित कि गई, जिसमें दोनों पक्षों को उपस्थित होना था। जिसके बाद झालसा मध्यस्था के दौरान भाई अमित रंजन की पत्नी सृष्टि सोनम ने पीड़िता सृष्टि श्रीवास्तव को गंदी- गंदी गाली देकर हातापाई करने लगी। जिसके बाद भाई अमित रंजन ने त्तकाल पीसीआर को सुचना दी, वही मौके पर पीसीआर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाना ले गई और घायल पीड़िता सृष्टि श्रीवास्तव को इलाज़ के लिए जिला के निजी अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद भाई अमित रंजन की पत्नी सृष्टि सोनम ने डोरंडा थाना में पीड़ीता और पति अमित रंजन के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाया। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने मामले के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र मण्डल ने 50 हज़ार की मांग करने लगे और दबाव देने लगे। मामले को लेकर पीड़िता ने एसएसपी किशोर कौशल को मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई और पुनः जांच की मांग रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरीत करवाई करते हुए एसएसपी किशोर कौशल को सस्पेंड किया साथ ही मामले का पुनः जांच करने का आदेश दिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.