सिल्ली : दो दिवसीय झारखंड राज्य किसान सभा का सातवां राज्य सम्मेलन का आयोजन सिल्ली ब्लॉक के समीप सोनाली लॉज में हुआ जिसका समापन रविवार को 6/5/ 2022 को हुआ।
मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक ढावले कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद महासचिव सुरजीत सिंह उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ अशोक ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति किसानों के हित के लिए गलत ढंग से बनाई गई है यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है गरीब दुखवा कि नहीं। उन्होंने कहा कि किसान की सबसे बड़ी पूंजी उनकी खेत है और इस खेत को बचाने की जरूरत है। वही सुरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का शासन काल में महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है हमें एकजुता का परिचय देते हुए सरकार को सबक सिखाना है। आइए हम सब किसान मिलकर शपथ लेते हैं कि हमें अपने जीवन की सुरक्षा खुद करेंगे अपने हक की लड़ाई मरते दम तक लड़नी है।।
इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव चितरंजन महत्व समिति सचिव अमर महली जिला सदस्य नविकांत मुंडा मीडिया प्रभारी सदानंद सुनार उपस्थित थे





Add comment