राँची: शुक्रवार 4 नवम्बर को मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने वार्ड-03, 04, 09, 13, 33, 46 व 50 में 74.67 लाख की लागत से आठ योजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने बताया कि इन योजमाओं के तहत वार्ड-03 में खबर मंत्र आफिस से शशि कुजूर के घर तक 8,67,533 रुपये की लागत से पीसीसी पथ निर्माण व एदलहातु के लौकी फैंसी स्टोर से घुनु मुंडा के घर तक 3,46,035 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। वार्ड-04 स्थित कुसुम विहार रोड नम्बर-7(ई) बरियातू में विपिन मिश्रा के घर से मंगल मुंडा के घर तक 10,60,569 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। वार्ड-09 स्थित अन्नपूर्णा इन्क्लेव प्रांगण में 12,48,210 रुपये की लागत से PAVER BLOCK व ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य होगा। वार्ड-13 स्थित बहुबाज़ार कटहल टोली गली नम्बर-03 में विजय महतो के घर से ज्योति लकड़ा के घर तक 5,33,207 रुपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण होगा। वार्ड-33 स्थित रंका टोली में पार्षद के घर के पीछे से बंधु तिर्की के घर तक 13,69,898 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। वार्ड-46 स्थित अयोध्यापुरी में मनोज राम के घर से दिलीप राम के घर तक 12,46,474 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। वार्ड-50 स्थित हवाई नगर रोड नम्बर-15 में लालू प्रसाद के घर से मंदिर की दीवार तक 7,95,479 रुपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण होगा।
इस अवसर पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने संवेदक व रांची नगर के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सड़क व नाली निर्माण से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान दें। घटिया स्तर का निर्माण कार्य कराए जाने पर संवेदक व संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के विकास को लेकर आम जनता के पैसों का सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा हेमंत सोरेन की सरकार में लगभग सभी विभागों में भ्रष्टाचार हावी है।
इसलिए आम लोग जागरूक होकर निर्माण कार्य से संबंधित योजनाओं की मॉनिटरिंग स्वयं करें। यदि संवेदक या रांची नगर निगम के अधिकारी किसी भी कार्य योजना में अनियमितता करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी।






Add comment