
रांची- राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने झारखंड विवि संशोधन विधेयक-2022 को स्वीकृति प्रदान कर दी है. विधि विभाग ने इससे संबंधित गजट भी प्रकाशित कर दिया है. उक्त विधेयक को झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित कराने के बाद राज्यपाल के पास भेजा गया था. विधेयक लागू होने से विवि और कॉलेजों में 2200 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. नियुक्ति जेपीएससी के माध्यम से होगी. इसके तहत अब जेपीएससी द्वारा हर वर्ष झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) का आयोजन किया जायेगा.





Add comment