
रांची- राजधानी रांची के धुर्वा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला किया गया है. बदमाशों ने दारोगा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की हैं. मामला सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइट में हुआ है, जहां बदमाशों ने दारोगा और पुलिसकर्मियों के साथ ना सिर्फ गाली गलौज की गई, बल्कि मारपीट भी की है. बदमाशों ने वाहन में आग लगाने की धमकी दी है. पुलिस सरकारी वाहन, हथियार और जान बचाने के लिए उस समय घटना स्थल से भागे. लेकिन धुर्वा थाना के दारोगा नारायण सोरेन 18 अक्टूबर को धुर्वा थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.





Add comment