Thndr News

खरगे या थरूर, 24 वर्ष बाद मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, 24 साल बाद गैर गांधी नेता संभालेगा कमान.

कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और इसी के साथ 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आपको बता दें नया अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। दोपहर तीन से चार बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.