
रांची- राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से देर रात करीब ढाई बजे दो कैदी फरार हो गए है. बताया जा रहा कि दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हुए है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. रिम्स परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कैदी किस ओर भागे हैं.
फरार कैदी का नाम अमित उरांव और मसरूर आलम है. अमित उरांव उग्रवादी है. गुमला जेल से इलाज के लिए रिम्स कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं मसरूर आलम को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया था और हजारीबाग जेल से इलाज के लिए रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. दोनों का ही मेडिसिन विभाग इलाज चल रहा था. फरार होने के बाद गुमला पुलिस और हजारीबाग पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है.





Add comment