Thndr News

झारखंड में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस करेगी बूथ जोड़ो और यूथ जोड़ो कार्यक्रम।

रांची: 15 अक्टूबर 2022 : झारखंड प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने किया।

बैठक में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज जी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बातों को सुनने के उपरांत संगठन की मजबूती को लेकर सभी पदाधिरियों को उनके प्रभार क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपा। उन्हें बताया गया कि आने वाले समय में उन्हें अपने प्रभार वाले क्षेत्र में किन किन मुद्दों पर कार्य करना है, सभी जिला अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई एवं झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस आरटीआई सेल के नए चेयरमैन आकाशदीप का नियुक्ति पत्र दिया गया एवं रांची ग्रामीण जिला के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अशोक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा कर रहे हैं उसी तर्ज़ पर झारखंड में युवा कांग्रेस बूथ जोड़ो और यूथ जोड़ो कार्यक्रम करेगा। इससे युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूती मिलेगा।।

इस बैठक में इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा, उपाध्यक्ष विशाल तिर्की , मीडिया सेल के चेयरमैन उज्जवल प्रकाश तिवारी सोशल मीडिया सेल के चेयरमैन संजय कुमार मौजूद थे।

मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव प्रिया बर्मन, रूबी कुजूर, मधु चौधरी, अंशु तिवारी, कोमल सत्यम सिंह, नीतीश सिन्हा, पहाड़ खान, अफताब आलम, प्रिंस भट्ट, जमील अख्तर तनवीर खान रमता राम जी पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.