
घरेलू बाजार में त्योहारी मांग का असर दिखने लगा है. सोने का भाव आज गुरुवार, 6 अक्टूबर, को तेजी लिए हुए है. हालांकि, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में लगभग एक सप्ताह से जारी तेजी पर ब्रेक लगा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Rate Today) शुरुआती कारोबार में 0.44 फीसदी बढ़ा है. सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी देखी जा रही है और यह वायदा बाजार में 1.24 फीसदी उछली है.





Add comment