Thndr News

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल युवा सभा द्वारा मनोरम झांकियां और कर्णप्रिय भजनों के साथ निकली शोभायात्रा

रांची:अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा, रांची द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा, रांची के अप्पर बाजार में नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। इस शोभायात्रा का संचालन अग्रवाल युवा सभा, रांची द्वारा किया गया। इस शोभायात्रा में मनोरम झांकियां और कर्णप्रिय भजनों के साथ भक्तों ने पदयात्रा की। जीवंत अग्रसेन जी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही और उसने भक्तों का मन मोह लिया। भजन प्रवाहक जुगल दरगड़ और आनंद हलचल ने अपने मधुर ध्वनि से भजनों का प्रवाह करते हुए भक्तों को खूब झुमाया। शोभा यात्रा रांची के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, जिसमें जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा के साथ अग्रसेन जी की आरती की।

सर्वप्रथम प्रातः 6:00 बजे, अग्रसेन चौक, लालपुर स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सदस्यों द्वारा आरती की गई। उसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे बकरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में 100 केलो चावल से बनी खीर का वहां पधारे सभी भक्तों के बीच वितरण किया गया।

अग्रवाल युवा सभा, रांची की ओर से काफी भारी मात्रा में सदस्यों ने अपना योगदान दिया और साथ ही अग्रवाल सभा और बाकी अग्रवाल बंधुओं के साथ इस संपूर्ण शोभा यात्रा को सुसज्जित रूप से सफल बनाया।

कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, सीपी रूहिया, मनीष बगड़िया, रौनक झुनझुनवाला और गिरीश अग्रवाल के साथ अध्यक्ष सौरव बजाज, सचिव रोहित सरावगी, कोषाध्यक्ष शुभम लोहिया के साथ बाकी सभी सदस्यों ने इस शोभायात्रा में अहम भूमिका निभाई।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.