कचहरी रोड स्थित दुर्गा पुजा महानगर कार्यालय बिहार क्लब में भगवा सेना की एक बैठक भगवा सेना के संस्थापक मुकेश वर्मा के अध्यक्षता में की गई । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर अजीत सहाय तथा विशिष्ट अतिथि राजीव रंजन प्रसाद ,रविंद्र वर्मा ,प्रदीप राय बाबु , मंटु वर्मा एवं नीरज कुमार उपस्थित थे ।बेटी दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने सर्वसम्मति से भगवा सेना महिला मोर्चा की गठन की जिसमें ज़िला अध्यक्ष के दायित्व पर वीना सिंह एवं महानगर अध्यक्ष पिया बर्मन को निर्विरोध चुना गया ,जिसका सबने स्वागत किया ।

इस अवसर पर नवनियुक्त महिला ज़िला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने कहा की भगवा सेना द्वारा बेटी दिवस पर बहुत ही नेक कार्य करते हुए समाज की दो बेटियों को जो जिम्मेवारी दी गई है ,उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगी एवं संस्था के हित के लिए हर समय तत्पर रहुंगी ।संस्था के संस्थापक मुकेश वर्मा एवं सेना प्रमुख अमित सोनी ने कहा की भगवा सेना इस दुर्गा पुजा में मुख्य मुख्य पंडाल में अपना सेवा स्टॉल लगाएगी जिसमें पुजा पंडाल घुम रहे श्रद्धालु को पानी ,दवाई , खिचड़ी खिलाने ,खोया-पाया जैसे कार्यों को करेगी साथ ही आगामी दीपावली में कोई एक बाल आश्रम में सभी बच्चों को नया कपड़ा दिया जाएगा तथा उन्ही बच्चों से साथ दीपावली मनाई जाएगी ।

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अंकित आनंद , महानगर अध्यक्ष विकाश कुमार , ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष रामवतार जायसवाल ,महानगर कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सोनी ,नवनियुक्त ज़िला उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सोनी (पीठोरिया),एवं रवि कुमार सोनी , शुभम जायसवाल , गौतमरीत राज , जयंत मुज़ल , आशीष वर्मा ,प्रियंका जिया , अर्चना मिर्धा ,शकुंतला देवी ,कुंती देवी , मीनू देवी , निर्मला देवी , आशा कुमारी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।





Add comment