
देश के सबसे मशहूर और पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में 42 दिनों से भर्ती 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को आखरी सांस ली। उन्हें 10 अगस्त की सुबह ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही वह एम्स में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। पहले ही दिन से राजू बेहोश थे। उनका शरीर रेस्पॉन्ड नहीं कर रहा था। हालांकि, दो दिन बाद उनकी हालत थोड़ी बेहतर हुई थी, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने परिवार को जवाब दे दिया।
राजू के बारे में बता दें कि वह कई पॉपुलर शोज में काम कर चुके थे। वह देश के पॉपुलर कॉमेडियन थे। उन्होंने द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज, बिग बॉस, शक्तिमान, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज किए। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह इंडियन लाफ्टर चैम्पियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। आपको जानकर हैरानी होगी की राजू जब मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे तब अपना गुजारा करने के लिए राजू ऑटो तक चलाते थे। इतना ही नहीं एक पैसेंजर की वजह से ही राजू को बड़ा ब्रेक मिला था।

बता दें कि राजू, दिल्ली के एक होटल में रुके थे और वहीं के जिम में वह वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट के दौरान राजू की तबीयत बिगड़ गई थी और ट्रेडमिल पर गिर पड़े थे। राजू को फिर तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा था। राजू के करीबियों ने जानकारी दी थी कि उनको ब्रेन इंजरी हो गई थी। हार्ट अटैक के बाद गिरने से काफी देर तक दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंची थी। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनको होश में आने में वक्त लग सकता है। इलाज के बीच उनकी बॉडी में कुछ मूवमेंट की रिपोर्ट्स भी थीं।हालांकि उसके बाद भी राजू की तबीयत में सुधार नहीं आया और वह बेहोश ही रहे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले लिया गया।





Add comment