स्काउट के केडेट्स ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, लोगों को स्वक्षता के प्रति किया प्रेरित।

गया: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तn BHक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ईसका मुख्य उद्वेश लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना है। गया जिला के डीसी एमएलई एमआईएस जितेंद्र कुमार ने बताया कि इसके द्वितीय चरण के अंतर्गत शहर मैं नगर निगम सुविधा लोगो को देती है वो सुविधा गाँव के लोगो तक पहुंचाने का लक्ष्य है।इसके तहत गाँव मैं डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है।पैदल रिक्शा से घर घर कूड़े का उठाव किया जा रहा है ।कूड़े के पृथीकरण के लिए अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया जा रहा है।इसके साथ साथ प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी निर्माण किया जा रहा है।
साथ हीं उन्होंने यह भी बताया कि हमारा लक्ष्य पूर्ण स्वच्छता को प्राप्त करना है और जब तक हम कूड़े के पूर्ण निपटान का व्यवस्था नहीं कर लेते तब तक हम पूर्ण स्वच्छता को नहीं प्राप्त कर सकते है।





Add comment