खूंटी: खूंटी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरियागढ़ डेडेंम टोली के पास रांची के कपड़ा व्यवसायी को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान रांची के डोरंडा निवासी एक कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ स्कूटी से जरियागढ़ क्षेत्र किसी काम से आया हुआ था. अंकित शर्राफ की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जरियागढ़ पुलिस ने गुरूवार देर शाम को जरियागढ़ डेडेंम टोली के अर्द्धनिर्मित घर से अंकित का शव बरामद किया. जरियागढ़ पुलिस द्वारा घटना की खबर परिजनों को दे दी गई है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जरियागढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है.

जरियागड़ थाना प्रभारी पंकज कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है और पहचान छिपाने की नीयत से अपराधियों ने शव जलाने का भी प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि शव जला हुआ था. फिलहाल शव को बरामद कर थाने ले जाया गया है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही कारणों का खुलासा किया जाएगा और अपराधी गिरफ्त में होंगे.





Add comment