दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की बेटी और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे. इसी के साथ दोनों सीएम हिसार के दौरे पर रहेंगे और तिरंगा यात्रा शुरुआत करेंगे.
आपको बता दे की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 2 दिन के प्रवास पर 7 व 8 सितंबर को हिसार पहुंच रहे हैं. पंजाब चुनाव के बाद दोनों मुख्यमंत्री पहली बार हरियाणा आ रहे हैं. इसी दौरान दोनों शाम 5 बजे सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे.





Add comment