रांची:मारवाड़ी महाविद्यालय,रांची में अभाविप झारखंड के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे के द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वोकेशनल एवं इंटरमीडिएट के नामांकन से संबंधित विषयों पर जवाब माँगा गया।
कल दिनांक 5.09.2022 को अभाविप झारखंड के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे एवं विभाग संयोजक अनिकेत सिंह द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत निम्न विषयों पर जवाब माँगा गया :
1. वोकेशनल कोर्स एवं इंटरमीडिएट की नामांकन हेतु सीट किस कमेटी ने तय किया उसके सदस्यों का नाम एवं मीटिंग की प्रोसिडिंग के साथ सीट संबंधित नोटिफिकेशन के सत्यापित प्रति उपलब्ध कराएं
2.वोकेशनल कोर्स में बीसीए,बीएससी आईटी, बीबीए एवं इंटरमीडिएट में कितनी सीटें हैं एवं नामांकन बंद होने तक कितने बच्चों का नाम, नामांकन सूची में आया एवं जितने बच्चों ने नामांकन करवाया उसका सत्यापित प्रति नाम, फॉर्म नंबर एवं मार्क्स के साथ उपलब्ध कराएं।
3. क्या वोकेशनल कोर्स विभाग में फुल फ्रीशिप हाफ फ्रीशिप स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है यदि हां तो उससे संबंधित नियम को बताएं तथा अब तक किन किन विद्यार्थियों को किस किस सत्र में फुल फ्रीशिप हाफ फ्रीशिप एवं. स्कॉलरशिप दिया गया है उसकी सूची उपलब्ध कराएं।
4. क्या वोकेशनल कोर्स विभाग का अपना बैंक खाता है यदि हां तो जब से मारवाड़ी महाविद्यालय में वोकेशनल विभाग की शुरुआत हुई है तब से उस खाते में कितने रुपए जमा हुए हैं अंतिम 5 वर्षों में वोकेशनल कोर्स के किन किन विभागों में खाते से पैसे खर्च हुए हैं व्यय किए हुए राशि का अंतिम पाँच वर्षों का उपयोगिता प्रमाण पत्र रास्ता सत्यापित प्रति उपलब्ध कराया जाए।
मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे जी ने बताया कि मारवाड़ी महाविद्यालय में नामांकन से संबंधित अनेकों भ्रस्टाचार के मामले सामने आए हैं एवं इस RTI के बाद बहुत सारे राज और खुलने बाकी है ।
विभाग संयोजक अनिकेत जी ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भी नामांकन संबंधित भ्रस्टाचार में लिप्त लोग सचेत हो जाए वरना आने वाले समय मे इन सभी जगहों पर भी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी माँगने का काम किया जाएगा ।





Add comment