Thndr News

भारत माता की तस्वीर के समक्ष धूप-दीप दिखाकर मनाई गई भगवान बलराम जयंती।

खूंटी:भारतीय किसान संघ खूंटी जिला कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष घुरन महतो की अध्यक्षता में संघ कार्यालय खूंटी में आयोजित की गई। भारत माता की तस्वीर पर धूप दीप दिखाकर भगवान बलराम की जयंती मनाई गई।

प्रदेश महामंत्री मांधीरण महतो ने भगवान बलराम पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आगामी 15 सितंबर 2022 को सर्वसम्मति से भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश कुलकर्णी के खूंटी प्रवास पर कर्रा में एक विशाल कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सूखा राहत योजना जैसी किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके इस दिशा में ठोस कार्य किया जाए।

आज की बैठक में जिले के प्रखंडों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।
उपस्थित प्रदेश महामंत्री मांधीरण महतो, जिला अध्यक्ष, घुरन महतो, वीरेंद्र कुमार मांझी, रामप्रताप देव, मनोज कुमार गुप्ता,काली महतो, अरुण गोप,भीमनाथ सवासी, एवम सांगा सीताराम नायक राजकुमार प्रसाद इत्यादि मौजूद थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.