Thndr News

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के निमित्त सभी मंडलों में सांसद ने किया तिरंगा का वितरण

रांची:सांसद संजय सेठ द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर सभी छह विधानसभा के सभी मंडलों में तिरंगा का वितरण किया गया । इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा कि भारत आजादी का 75 वा साल अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी को प्रत्येक घर में तिरंगा लगाना है। कोई भी घर छूटे नहीं प्रधानमंत्री के इस मुहिम से 130 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में पिरोना है।

तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन बान शान है। हमारे पूर्वजों के त्याग बलिदान और तपस्या के कारण हमें यह आजादी मिली है। भगवान बिरसा मुंडा से लेकर लाखों अमर बलिदानीयों के कारण हमें आजादी मिली है। हर घर तिरंगा अभियान भारत की स्वतंत्रता के लिए सब कुछ त्याग करने वाले हमारे देश पर जान निछावर करने वाले लोगों को याद करने का यह अभियान है।

सांसद संजय सेठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी अपने- अपने घरों में तिरंगा अवस्य लगाएं ।अपने आसपास के लोगों को भी तिरंगा अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता समर सिंह, सत्यनारायण सिंह पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, बलराम सिंह, मुकेश मुक्ता, अनीता वर्मा, शशि भूषण भगत, मनोज चौधरी, मनोज गुप्ता, राजू सिंह, थानो मुंडा, रामलगन राम, सतीश सिन्हा, नेहा सिंह, विशाल चौधरी तथा सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.