रांची:31जुलाई 2022,दिन रविवार को झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा मोराबादी मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेवा सदन ब्लड बैंक तथा सदर अस्पताल ब्लड बैंक का सहयोग रहा। शिविर में लगभग 125 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के लिए योगदान दिया।
मोराबादी मैदान में ब्लड मोबाइल बस के माध्यम से आयोजित शिविर को देखकर संगठन के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है. इस रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाने में जे पी ए के सदस्यों और पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.





Add comment