Thndr News

पूरे देश भर में 1 करोड़ पौधारोपण करेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

रांची:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा पूरे देश भर में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य अभाविप ने अपने आयाम विकासार्थ विद्यार्थी के साथ लिया है। इसके अन्तर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राँची महानगर द्वारा हरेक महाविद्यालय एवम विश्वविद्यालय, जैसे डॉ श्याम प्रशाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची विश्वविद्यालय, मारवाड़ी महाविद्यालय,राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय,एवम अन्य महाविद्यालय में एक ही समय पर पौधा रोपण किया गया।

पौधा रोपण के पहचात झारखंड प्रान्त प्रमुख डॉ०पंकज कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् छात्रहित,राष्ट्रहित,समाजहित के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिकताओं में अहम भूमिका होना चाहिए। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पूरे देश भर में 1 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। आए दिन देखा जा रहा है लोग जितना पेड़ लगा नही रहे उस से कई गुणा पेड़ को काट गिरा रहे,जिसके कारण से बढ़ते प्रदूषण,और उसके कारण फैलती श्वसन संबंधी बीमारियों और मानव शरीर को होने वाली हानि को केंद्र में रखकर, हम सभी को इनसे निपटने को दृढ़ संकल्पित होकर, आवश्यक श्रमदान करना चाहिए और लोगो हमारे साथ मिल इस 1 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान में शामिल होने की आवश्कता है।

वक्ता के अगले कर्म में झारखंड प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत में बताया की “वर्तमान में, बढ़ते औद्योगिकीकरण एवं अन्य कारणों से, पर्यावरण हो रही हानि से सभी चिंतित हैं। विशेषकर युवा वर्ग में इस विषय के प्रति सजगता देखने को मिलती है।अभाविप देश के युवाओं का नेतृत्व करते हुए,पर्यावरण की ओर योगदान देने का आग्रह समाज के हर वर्ग से कर रहा है।वृक्षारोपण का यह महाअभियान, पेड़ों की घटती संख्या की समस्या के समाधान की ओर एक अच्छी और सफ़ल पहल साबित होगा।

वही राँची जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी ने कहा कि पूरे देश भर में 1 करोड़ पौधे लगाने का यह अभियान कई चरणों में चल रहा है। इस अभियान के तहत युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बढ़ाने की ओर यह अभियान महत्वपूर्ण योगदान देने वाला होगा।

वही मौके पर झारखंड प्रान्त प्रमुख डॉ पंकज सर,प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत,राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य रोमा तिर्की, जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी,पल्लवी गाड़ी,प्रणव गुप्ता,आनंद कुंए,अमर सिंह,रितेश सिंह, रिपुंजय धर दुबे,गौरव सन्नी एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.