Thndr News

साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा।

मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश।

कोड़रमा एवं रामगढ़ जिला में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की शून्य प्रगति पर मंत्री ने जतायी नाराजगी, तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति वितरण करने का निर्देश, कोताही बरतने पर संबंधित पदाधिकारियों का वेतन रुकेगा।

▪️ समस्या नहीं समाधान चाहिए

▪️ छात्रवृत्ति एवं साइकिल वितरण कार्य ससमय पूरा करें

▪️जनहित के कार्य तथा जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

▪️आदिवासियों-दलितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना लक्ष्य

चमरा लिंडा, मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

रांची : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच साइकिल तथा छात्रवृत्ति वितरण के कार्य प्रगति की जिलावार समीक्षा की। इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के मामले में रामगढ़ एवं कोडरमा जिला के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने रामगढ़ एवं कोडरमा जिला के कल्याण पदाधिकारी को अगले तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति राशि वितरण किए जाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि छात्रवृत्ति वितरण मामले में जो पदाधिकारी कोताही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोडरमा एवं रामगढ़ जिला में अगले तीन दिनों में छात्रवृत्ति राशि वितरण की प्रगति में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों का जनवरी माह 2025 का वेतन रोकें।

जनहित एवं जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

मंत्री ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि आगामी 4 जनवरी तक प्री मैट्रिक से संबंधित सभी लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के मामलों का निपटारा प्राथमिकता के साथ करें। कल्याण विभाग के पदाधिकारी जनहित और जन सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। कल्याण विभाग के अंतर्गत काम करने वाले सभी यह समझें कि वे सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी समस्या नहीं बल्कि समाधान का रास्ता निकालें।

फरवरी 2025 के अंत तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि वितरण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले माह फरवरी 2025 तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि वितरण के सभी मामलों को पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति राशि वितरण कल्याण विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्य है। अध्यनरत विद्यार्थियों को ससमय छात्रवृत्ति राशि मिलने से उन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तथा परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष तौर पर एसटी, एससी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है, इसलिए यह जरूरी है कि छात्रवृत्ति की राशि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत एसटी, एससी सहित सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाए।

जनवरी 2025 के अंत तक साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण करें

मंत्री चमरा लिंडा ने निर्देश दिया कि जनवरी 2025 के अंत तक साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण करें। साईकिल योजना का उद्देश्य वर्ग-8 (कक्षा आठ) से ड्राप आउट रोकना है। इसलिए साईकिल का वितरण समय पर हो। नामांकन के साथ ही वर्ग-8 (कक्षा आठ) के बच्चों को साईकिल मिले इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में भी सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का कार्य योजना तैयार रखें। किसी भी हाल में साइकिल वितरण कार्य में विलंब न हो यह विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर विभाग के सचिव कृपानंद झा एवम् आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.