Thndr News

बिशप हार्टमैन के वार्षिकोत्सव में हुआ क्रिसमस गैदरिंग उत्सव

राँची : 21 दिसंबर 2024 को बिशॉप हार्टमैन एकेडमी+2, आरा गेट नामकुम, रांची में स्कूल प्रबंधन के द्वारा वार्षिकोत्सव सह क्रिसमस गैदरिंग बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस आयोजन में बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वेलकम सोंग, प्रेयर डांस क्रिसमस एक्ट, एंजेल डांस, फैंसी ड्रेस डांस, नागपुरी डांस और फ्यूजन डांस प्रमुख रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर, राष्ट्रीय गान गाकर शुरू किया गया। फिर क्रिसमस फिट आरम्भ हुआ।

फिट में बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा फूड स्टॉल्स का भी आयोजन किया गया, जहां पर शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर तरह-तरह के व्यंजन और पकवान बनाकर अभिभावकों और बच्चों के बीच परोसा। बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक भी इस आयोजन में शामिल हुए और पकवानों का लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य फादर ज्योति प्रकाश तिग्गा ने संदेश में बताया कि मैं वही संदेश को दोहराना चाहता हूं जो प्रभु यीशु मसीह ने कहा है कि हमें प्रेम से रहना है। क्षमा करना चाहिए और भाईचारगी के साथ रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्रिसमस का पर्व शांति एवं प्रेम का पर्व है। इसे हम सबको मिलजुल कर बड़े उत्साह और शांतिपूर्वक मानना चाहिए।

उन्होंने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों का भी अभिवादन किया और उनकी उपस्थिति का धन्यवाद किया। वहां उपस्थित शिक्षिका अंकित श्री और रोमा शिकिता कुजूर ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि पिछले एक महीने से इस आयोजन को लेकर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बड़े उत्साहित थे और पूरे जोर-शोर से इसके लिए कार्य को पूर्ण करने में लगे थे। सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिशप हार्टमैन के फादर प्रिंसिपल ऑस्वल्ड माडथा, वाइस प्रिंसिपल फादर ज्योति प्रकाश, उपेंद्र मंडल, माइकल आचार्य, अंकित रोशन, कृष्ण कुमार, मिताली भौमिक, किरण टोप्पो, मीरा कुमारी, रोमा शिकिता कुजूर और अंकिता श्री एवं अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

रिपोर्ट : ओम प्रकाश, संवाददाता, रांची।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.