राँची के युवा समाजसेवी अमित रंजन ने संत माईकल स्कूल फॉर ब्लाइंड स्कूल में केक काट कर अपना जन्मदिन आयोजन मनाया। साथ हीं उन्होंने उपस्थित बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया।

अपने आदर्श आइडियल और गुरु बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश को मानते हुए उन्होने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

उसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया।

बाद में उन्होंने चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह, झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष प्रकाश, शिवपूजन पाठक , शोभा यादव से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

अमित रंजन ने बताया उन्हें दीपक प्रकाश सर से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और वो उन्हें अपना आदर्श और गुरु मानते है और उनके सिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते है अमित रंजन ने बताया वो अपना जन्मदिन पिछले 9 साल से ऐसे ही जरूरत मंद का मदद करते हुए मानते आ रहे है।





Add comment