सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मोदीडीह गांव के सामुदायिक केंद्र में हिंडाल्को सीएसआर के तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू वाला अंचलाधिकारी अरुणिमा इक्का, मुखिया लालू उरांव , डॉक्टर अनुराधा, एचआर हेड अरुण कुमार ,रोहित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस शिविर में सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं हिंडाल्को के चिकित्सक द्वारा जांच किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिविर में आए लगभग 435 लोगों की जांच की गई जिसमें नेत्र परीक्षण महिला और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य की जांच निशुल्क दवा वितरण, टीवी रोकथाम के लिए एवं, फलेरिया रोकथाम की जानकारी की आदि दी गई। शिविर में आए ग्रामीणों को डॉक्टरों द्वारा कई प्रकार के परामर्श भी दिए गए। एचआर हेड अरुण रॉय ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाना और लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।

पंचायत के मुखिया लालू उरांव ने हिंडालको द्वारा किए गए कार्य की सराहना की ।
और कहा कि शिविर के माध्यम से हमारे पंचायत के लोगों को काफी लाभ मिला इस तरह के आयोजन हिंडालको द्वारा आगे भी किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के सीएसआर हेड अनिल सिंह अधिकारी सहायक महाप्रबंधक अभिषेक प्रताप सिंह नीतीश भारत सिंह सुनील सिंह एवं हिंडाल्को अस्पताल के कर्मचारियों तथा सिलाई स्वास्थ्य केंद्र के सुरेंद्रनाथ महतो रंजीत कुमार डॉक्टर विवेक कुमार खुशबू पूनम व्रत किशोर महतो दीपक कुमार एवं पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे





Add comment