
सिल्ली :सिल्ली प्रखंड के मुरी पश्चिमी पंचायत के बड़ा मूरी दुर्गा पंडाल के प्रांगण में 2000 स्क्वायर फीट पेपर लागत राशि करीब 249000 एवं मुर्गी बाजार में मासुल घर की रिपेयरिंग कार्य की शिलान्यास संयुक्त रूप से प्रखंड प्रमुख जितेन बाड़इर्क उप प्रमुख आरती देवी पंचायत समिति छोटी देवी मुखिया शीला देवी ने किया।

प्रखंड प्रमुख जितेन बाड़ईक ने कहा कि पेपर ब्लॉक लग जाने से दुर्गा पंडाल के समीप जल जमाव नहीं होगा मंदिर परिसर देखने में अच्छा लगेगा । उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर सुशील महतो राजेश कुमार संजय साहू हीरा साहब अकलू महतो वार्ड मेंबर सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे





Add comment