Thndr News

एतिहासिक एवं धूमधाम से मनाई जाएगी श्री गणेश पूजन महोत्सव।

रांची : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति अरगोड़ा,अशोक नगर, रोड नंबर 5 के तत्वावधान में दिनांक 7,8 एवं 9 सितंबर को तीन दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन धुमधाम से किया जाएगा जो रांची के लिए एतिहासिक होगा।


महोत्सव का आयोजन गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स परिसर अशोक नगर मे होगी। पूजन के सफल आयोजन के लिए कमिटी बनाई गई है जो इस प्रकार है:


संरक्षक दीपक प्रकाश राज्य सभा सांसद,नवीन जायसवाल विधायक हटिया, संजीव विजयवर्गीय पूर्व उप मेयर एवं ऐश्वर्य सेठ समाजसेवी।
संस्थापक एवं संयोजक पंकज कुमार, अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,सुनील कुमार, उपाध्यक्ष राजू कुमार सिंह एवं विकाश चौबे ,मीडिया प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा। सुप्रसिद्ध पुजारी शेखर पंडित जी अपने टीम के साथ पूजा अर्चना कराएंगें।


पूजा समिति के संस्थापक सह संयोजक पंकज कुमार ने बताया श्री गणेश जी के मूर्ति का प्रारूप लाल बाग के राजा का रहेगा।पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पहले श्री गणेश उत्सव घर-घर में मनाई जाती थी लेकिन ऐतिहासिक पुरुष बाल गंगाधर तिलक जी ने समस्त हिंदू खास कर युवाओं को एकजुट करने के लिए सार्वजनिक रूप से घर से बाहर मैदान अथवा सार्वजनिक जगहों पर गणेश पूजा करने की शुरुआत की ताकि पूजन को लोग सार्वजनिक रूप से जाने वहीं पूजा समिति से जुड़े प्रसिद्ध समाजसेवी निशांत चंद्रयान ने कहा इस बार पूजा के भव्यता को और आकर्षक बनाया जाएगा।इस पूजा महोत्सव मे हरमू,बिरसा चौक, दलादली चौक रेलवे स्टेशन के श्रद्धालुगण भी इस पंडाल में आकर श्री गणेश भगवान जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

पूजन कार्यक्रम:
07.09.2024 दिन-शनिवार प्रातः 10.30 बजे कलश स्थापना एवं 05.बजे संध्या खीर प्रसाद,
08.09.2024 दिन – रविवार, संध्या आरती जिसमे राज्यसभा सांसद विशेष रूप से मौजूद रहेगें एवं हलुवा प्रसाद वितरण एवं
09.09.2024 दिन – सोमवार खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं दोपहर को एवं विसर्जन शोभायात्रा 4.0 बजे संध्या को होगी जो बाजे गाजे के जुलूस के रूप मे पंडाल से निकलकर अशोक नगर रोड नंबर 01 तक जाएगी वहां से वापस अरगोड़ा तालाब मे विसर्जन होगा।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.