रांची, 2 सितंबर 2024: विश्व हिन्दू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में षष्ठी पूर्ति वर्ष के तहत आज रांची महानगर के केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें धुर्वा सहित आस पास के सैकड़ो की संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत मंत्री माननीय मिथिलेश्वर मिश्र, प्रान्त मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, केशवनगर के संघचालक माननीय नागेंद्र, गायत्री परिवार के मनोज सहित केशवनगर के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा का आतिथ्य रहा। मंचासीन सभी अतिथि ने मंत्रोचार के बीच द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप, झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि वर्तमान में चल रही जाति वादी मानसिकता के कारण हिन्दू समाज बंटा हुआ है। जिसके कारण देश विदेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। देश के हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता हैं। संगठित हिन्दू समाज ही मजबूत और शक्तिशाली, समृद्ध राष्ट्र का आधार हैं।उन्होंने कहा कि देश-विदेश में रह रहे हिंदुओं के संरक्षण, हिन्दू सनातन संस्कृति, मठ, मंदिर, साधु संतो की रक्षा के लिए 60 वर्ष पूर्व विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की गई थी। परिषद ने हिंदुओं को जगाने व हमारे धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए कई कार्य किए हैं। जिसमें श्री राम मंदिर आंदोलन, श्री राम रथ यात्रा, श्री राम सेतु आंदोलन, गो गंगा अभियान प्रमुख है। विश्व हिन्दू परिषद ने अब तक जो कार्य हाथ में लिए उनको पूरा कर दिखाया हैं।

उन्होंने बताया की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, संरचना एवं विस्तार की गाथा संतो के मार्गदर्शन में पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी (चिन्मय मिशन के संस्थापक) की अध्यक्षता में उन्हीं के मुम्बई स्थित आश्रम ‘‘सांदीपनी साधनालय’’ में आयोजित बैठक में मास्टर तारा सिंह, ज्ञानी भूपेन्द्र सिंह (अध्यक्ष-शिरोमणि अकाली दल), डॉ0 के.एम.मुंशी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर, श्री गुरु जी के नेतृत्व के द्वारा 29 अगस्त 1964 को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद की नींव रखी गई थी l जिसमें पूरे विश्व के हिंदू संगठनों के मुखिया एवं भारत के सभी हिंदु संगठन के अनुयाई संतो, संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में लगभग 800 की संख्या में बैठक में आयोजन सफलतापूर्वक करके हिंदू धर्म के विस्तार , प्रचार प्रसार एवं आत्मरक्षा हेतु एक वृहद संगठन की स्थापना की गई , जो कि पूरे विश्व के हिंदू समुदायों की स्वीकृति के साथ एक सबसे बड़ा हिंदुत्ववादी संगठन बन गया l

इन 60 वर्ष में हिंदुत्व जागरण, धर्म प्रचार प्रसार , धर्माचार्यों के साथ संपर्क एवं उनका मार्गदर्शन, हिंदू समाज में सामाजिक समरसता के लिए कार्य, सेवा कार्य ,अर्चक पुरोहितों के साथ संपर्क, मठ मंदिरों में जाकर धर्म का कार्य, भारत के विरासत की रक्षा का कार्य और पुनर्निर्माण कर इनको मूल रूप में प्रदान करने के कार्य , सत्संग एवं धर्म जागरण करके समाज के समस्त हिंदुओं को एकत्रित करना तथा जागृत करना एवं शिक्षित करने का कार्य पिछले 60 वर्षों से किया जा रहा है।

सन 2007 में तत्कालीन सरकार के द्वारा रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया गया, जिसके विरुद्ध में विश्व हिंदू परिषद आगे आकर रामसेतु जैसे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर को बचाने एवं संरक्षण का कार्य करने में महती भूमिका निभाई गई।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रयासों से राम जन्मभूमि का विवाद सुलझाकर 22 जनवरी 2024 को रामलला की विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा माननीय चंपतराय जी के नेतृत्व में किया गया जो कि पूरे विश्व के हिंदुओं के लिए गर्व की बात थी।1995 में अमरनाथ यात्रा को आतंकियों के द्वारा बंद करने की धमकी दी गई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद और संतों के आह्वान के द्वारा बजरंग दल के लगभग 51000 कार्यकर्ता पूरे भारत से आह्वान करने पर आगे आए और हिंदुओं के आत्मविश्वास को जगा कर अमरनाथ की यात्रा पुनः प्रारंभ करने का पुण्य कार्य किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर संघ चालक माननीय नागेंद्र जी ने कहा की विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व के संगठन के माध्यम से विगत 60 वर्षों से हिंदू हित, हिंदुओं को जागृत कर एकत्रित करने का सफलतापूर्वक कार्य कर रही है।आप सभी हिंदू भाई बहनों से आग्रह है कि हम सभी के इस मूल संगठन से जुड़कर षष्ठी पूर्ति वर्ष में अपनी भागीदारी करते हुए हिंदू हित के कार्यों में अपनी भी आहुति अवश्य दें।
विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर केशव नगर ने अपने सभी पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया जिसमें डॉक्टर नागेंद्र श्रीवास्तव ,शंकर प्रसाद शुक्ला, रामबाबू, मदन सिंह, राम बोल कुंवर, विभाग मंत्री रवि शंकर राय, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा के प्रधानाचार्य ललन, साक्षी कुमारी, महानगर शाह मंत्री सुमन सिंह, केशव नगर कार्यवाह सुबोध सहित सभी पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं हनुमान चालीसा पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन पारस मिश्र विभाग सह सेवा प्रमुख ने किया।कार्यक्रम में महानगर मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती चंदा देवी महानगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका साक्षी कुमारी सहित अनेक मातृशक्ति की बहने उपस्थित थी।





Add comment