सिल्ली: सोमवार को झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति समीर मेहंती और अवर सचिव रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में हिंडालको इंडस्ट्री मुरी में जांच कर भौतिक सत्यापन किया गया।

जांच समिति द्वारा सीएसआर फंड से किए जाने वाले कार्यों की भी जांच की गई।किंतु संतुष्टि लाइक जवाब कंपनी द्वारा नहीं दिया गया। इधर सभापति द्वारा प्लांट के अंदर जाकर भी जांच किया गया। साथ ही प्लांट के अंदर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी स्थल की भी जांच की गई एवं जांच के लिए बहते हुए पानी के सैंपल कलेक्ट किए गए साथ ही हिंडाल्को को फटकार लगाया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभापति समीर महंती ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी इसी संबंध में यह जांच किया गया तो पाया गया कि काफी अनियमिताएं है एक दिन के अंदर सारे आंकड़ें पेश करने को कहा गया है।

इस जांच समिति में प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार जिला खनन पदाधिकारी अब्बू हुसैन आदि शामिल थे।





Add comment