Thndr News

राज्य के किसानों की समस्याओ को लेकर संघर्ष करेंगी किसान मोर्चा 23 अगस्त युवा आक्रोश रैली मे झारखण्ड के युवा किसान भी हजारों की संख्या मे होंगे शामिल।

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की प्रथम सांगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय मे संपन्न हुई.

रांची /17 अगस्त 2024 : भाजपा प्रदेश कार्यालय मे किसान मोर्चा झारखण्ड प्रदेश की नवनियुक्त कमिटी की प्रथम संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा की किसान मोर्चा के द्वारा झारखण्ड की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकने हेतु प्रदेश के किसानो के बीच जाकर जन आंदोलन चलाया जायेगा।

उन्होने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश भर के किसानों के हित मे कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले केंद्र सरकार ने लिए है जिसमे किसान सम्मान योजना सहित जैविक खेती को बढ़ावा देना साथ ही ड्रोन दीदी के माध्यम आधुनिक क़ृषि कार्य करना इत्यादि शामिल है.

श्री कर्मवीर सिंह ने मोर्चा के कार्यकर्ताओ से कहा की राज्य के प्रत्येक प्रखंड मे एक जैविक गाँव को तैयार करना है जिसमे पूरा जैविक क़ृषि के माध्यम से खेती कर सके।

उन्होने कहा की मोर्चा के कार्यकर्त्ता गौ पालन को बढ़ावा देने हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करें.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा की मोर्चा के कार्यकर्त्ता राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहे.

पवन साहू ने 23 अगस्त राँची मे होने वाले विशाल युवा आक्रोश रैली मे राज्य भर के युवा किसानों से हज़ारो की संख्या मे शामिल होने का आग्रह किया।

बैठक मे राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने भी सम्बोधित किया।

बैठक का संचालन मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजय मुंडा ने किया।

इस बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह,रंजय भारती, रीता प्रसाद,अरबिंद सिंह खुराना, बिक्रांत उपाध्याय, राजेश कुशवाहा, प्रदेश मंत्री मनमित अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, कमलेश मंडल, प्रणिता झा, टोनी जैन, धर्मेंद्र सिंह, अंचल तिवारी,प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ,सुनील कुमार सिंह एवं सभी प्रवक्ता, सोशल मिडिया, आई टी सेल, प्रमंडलीय प्राधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.