Thndr News

राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का अपेक्षित प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने के कारण जनता को नहीं मिल पा रहा पुरा लाभ-राकेश किरण

अनगड़ा/ 04 अगस्त 2024 (रविवार) : रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के निर्देश पर अनगड़ा प्रखण्ड के महुवाढीपा, जोन्हा में जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के पंचायतों से बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा करने आये।

जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने जन सहायता शिविर के आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में पिछले साढ़े चार वर्षो से में राज्य सरकार द्वारा जनहित में सभी वर्गों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का अपेक्षित प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने के कारण जनता को इनका पुरा-पुरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। गठबंधन सरकार का प्रमुख सहयोगी दल होने के कारण ये हमारी जिम्मेदारी है की हमारी पार्टी जनता और सरकार बीच सेतु का काम करे। रांची जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पूरे जिला के विभिन्न प्रखण्डों में आयोजित यह चौथा सहायता शिविर है।इसके पूर्व सिल्ली, सोनाहातु एवं राहे के शिविरों में जनता से प्राप्त जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने बताया कि आज के सहायता शिविर में स्थानीय जनता से विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु एवं सरकार की जन कल्यांकारी योजनाओं से संबंधित कुल 2886 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं ,जिसमें भूमि सम्बधी, राशन कार्ड , विकलांगता प्रमाण-पत्र, सर्वजन पेंशन, कृषि ऋण, छात्रवृत्ति, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, श्रम, अबुवा आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना,तालाब निर्माण, आपदा राहत, सरना/मसना स्थल घेराबंदी इत्यादि से संबंधित हैं।

आज के इस सहायता शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनगड़ा प्रखण्ड की प्रमुख श्रीमती दीपा उरांव की गरिमामयी उपस्थित रही जिन्होंने आवेदकों को विस्तार से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें आवेदन भरने में सहयोग भी दिया।

जिलाध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में विकास ठाकुर,दिलिप अहीर, प्रदीप साहु,अमर मुण्डा,सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक,मो कलाम, मनिराम दास, रमजान अंसारी, गुरुवार मुंडा, झुरगु प्रजापति,रामटहल बेदिया, रिझुवा बेदिया,सुभाष भोक्ता, प्रवीण तिर्की, लालू मुंडा सहित जोन्हा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.