सिल्ली : डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल बरियातू के द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम ,रांची में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर (लेवल- 5) एथलेटिक (दौड़) का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी. सिल्ली के अंडर-14 के छात्र-छात्राओं ने 100 मिटर तथा 200 मिटर तक के दौड़ में भाग लिया तथा अच्छे प्रदर्शन के साथ 1 स्वर्ण पदक , 5 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक प्राप्त किया। इन छात्र-छात्राओं का चयन अब जोनल लेवल के लिए किया गया है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका महोदय बी. शरण ने बताया कि हमारे बच्चे बहुत ही कम सुविधाओं के साथ सिर्फ 20 दिनों की तैयारी में यहां तक पहुंचे हैं और आगे भी बहुत अच्छा करेंगे। इस अवसर पर खेल शिक्षक विजय कुमार तथा शिक्षिका मोनालिशा सेनगुप्ता भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे।





Add comment