Thndr News

नेशनल स्पोर्ट्स में डी. ए. वी.स्कूल, सिल्ली का शानदार प्रदर्शन।

सिल्ली : एस आर डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग एवं हेहल , रांची में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स में डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्र-छात्राओं ने 16 स्वर्ण पदक जीतकर उनका शानदार प्रदर्शन रहा।

जानकारी देते हुए खेल शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता मे वुशु वर्ग 14, कराटे वर्ग 14 , शतरंज वर्ग 14, रोप स्किपिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वुशु वर्ग 14 प्रतियोगिता में छात्रा आर्य रानी, आरव कुमार साहू तथा आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूजा महतो , रितेश कुमार महतो तथा शुभम चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। मल्लिका साईं अंशु कुमार साहू, आदित्य देव तथा स्नेहा महतो ने कांस्य पदक जीता ।


कराटे वर्ग 14 प्रतियोगिता में अहाना मंडल, आयुष्मान शर्मा, मोहम्मद जीशान रजा तथा रुद्र प्रताप महतो ने स्वर्ण पदक जीता। पलक श्रुति, श्रेया चंद, अनुष्का कुमारी, अर्णव मंडल तथा लकी सिंह ने रजत पदक जीता। शगुन सिंह तथा सुजीत कुमार महतो ने कांस्य पदक जीता। रोप स्किपिंग ( रस्सी कूद) प्रतियोगिता में पीयूष कुमार महतो, तुषार सिंह मुरा , प्रेम कुमार महतो , देव मुखर्जी, अनुष्का कुमारी, काव्य कुसुम, पूर्वा मुखर्जी तथा प्रियांशी कर ने स्वर्ण पदक जीता ।चेस वर्ग 14 प्रतियोगिता में वेदाशं, देवब्रुतो, सचिन आदित्य तथा प्रशांत ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में विद्यालय की प्राचार्या बी. शरण , भी उपस्थित थी।इस अवसर पर उन्होंने कहा की खेलकूद और खेलकूद बच्चों को सक्रिय और स्वस्थ रखने का एक शानदार तरीका है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधि चिकित्सकीय रूप से संज्ञानात्मक और स्मृति कार्यों को बढ़ाने के लिए सिद्ध हुई है, जो बच्चों को स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है। 16 स्वर्ण जीतने पर प्राचार्या बी . शरण ने सभी छात्रों व उनके अभिभावकों और खेल प्रशिक्षक विजय कुमार , शिक्षिका अंसारी शबनम , शिक्षक चितरंजन महतो तथा शशांक शेखर आदि को बधाई दी है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.