Thndr News

संत माईकल + 2 स्कूल, मुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सिल्ली / यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुरी शाखा के द्वारा संत माईकल + 2 स्कूल, मूरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुरी शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ने बच्चो के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौद्यो का वृक्षारोपण किया साथ ही उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तहत चलाए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के बारे मे बच्चो को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवम् विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे अमरूद, आम, जामुन, पपीता इत्यादि के पौधे विद्यालय प्रांगण में लगाया गया ।

विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने वृक्ष की उपयोगिता बताते हुए पर्यावरण संबंधी महत्त्वपूर्ण बातो से छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रुपेश कुमार ने बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार एवं उनके सहयोगियों को विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद दिए । मौके पर विद्यालय के प्राधानाचार्य सी. एल. प्रजापति ने बच्चो को वृक्षारोपण की विशेषता को बताते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने मानव के जीवन को सुखी , समृद्ध एवम् संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है ।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाए एन. सी. साहु, अनुराग कुमार, सपना दत्ता,रमेश गोराई, संजुक्ता सिंह देव, हनी कश्यप, स्वेता रेजिश भेंगरा एवम् सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.