Thndr News

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। सुशील मोदी बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में से एक थे। वे 72 वर्ष के थे।

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी तथा उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि यह संपूर्ण भाजपा संगठनात्मक परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और परिवार को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.