
रांची: मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अभिषेक कुमार के पिता स्वर्गीय चन्द्र किशोर वर्मा की पुण्यतिथि पर, विशेष रूप से उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “16 दिसंबर से 20 दिसंबर” तक रांची के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म कपड़े सह कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार रांची के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल,स्वेटर,मफलर,टोपी,मौजे का वितरण किया गया।दिनांक 20 दिसंबर’23 दिन बुधवार को इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन ओरमांझी प्रखंड के चंद्रा पंचायत के चिंघुटिया गांव में किया गया।

समाज सेविका वंदना उपाध्याय की अध्यक्षता में और गांव की मुखिया सीमा तिर्की जी की उपस्थिति में गांव के वास्तविक जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े,कंबल,मौजे और खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंदों के बीच पहुंच कर उन्हे लाभान्वित करना था।और इसी उदेस्य के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार फुटपाथ पर सो रहे लोगों से लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक इस कार्य को किया गया।

मौके पर ट्रस्ट के ट्रस्टी शैलेंद्र सिंह,अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिंकू सचिव वंदना उपाध्याय , सदस्या प्रियंका शर्मा, रिंकू सिंह, मुखिया सीमा तिर्की ,पूर्व मुखिया रमेश चंद्र उरांव, संजय महतो, फुलमनी देवी,आश्रिता देवी,प्रगति, सहित अन्य सदस्य मोजूद थे।






Add comment