Thndr News

जन्माष्टमी महोत्सव में बाल रूपों में पधारे भगवान श्री कृष्ण

बाल गोपाल प्रतियोगिता में 6 महीने से 12 वर्ष तक के 100 से ज्यादा बच्चों और बच्चियों ने फैंसी ड्रेस के साथ भाग लिया।

भब्य नृत्य प्रस्तुतिक संग बाल लीलाओ के भावपूर्ण मनोरम दर्शन का आनंद लिया दर्शकों ने।

रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में अल्बर्ट एक्का चौक ,मेन रोड में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शाम 4 बजे श्री गणेश स्तुति के साथ प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण के बाल गोपाल, झांकी प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा बच्चों बच्चियों ने कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई थी।
प्रथम ग्रुप में 6 महीने से 6 वर्ष तक के करीबन 40 बच्चों ने हिस्सा लिया।
वही दुतिये ग्रुप में 7 साल से 12 साल तक के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया।
आज के प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बालकृष्ण के रूप और फैंसी ड्रेस के साथ हिस्सा लिया।

रंग बिरंगी ड्रेस, हाथ में बांसुरी, पांव में घुंघरू, हाथों में कड़े, गले में सुंदर सी माला बच्चों की यह झलक लोगो का अति सुंदर मनमोह रही थी।सचमुच वृंदावन से कन्हैया स्वयं बाल रूप में माखन खाने पहुँच चुके है।
सायं 6 बजे दीप प्रज्वलित कर श्री कृष्ण के बाल रूप झांकी सहित मा गंगा की भब्यरूप झांकी का उद्घाटन सांसद संजय सेठ, विधायक सी पी सिंह, अध्यक्ष मुकेश काबरा के संग रांची के सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर बच्चों के दो ग्रुप के बीच प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के अलावा सभी बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कन्हैया इवेंट के द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुति का लोगों ने आनंद उठाया।
वहीं बाल गोपाल लीलाओं का भावपूर्ण दर्शन विपुल नायक की टीम के द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज सहित माखन मिश्री ,पंजीरी, फल, रबड़ी का भोग भी लगाया गया जिसे जन मानस के बीच वितरण किया गया।
7 सितंबर को संध्या 5 बजे से दही हांडी फोडो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नित्य नाट्य मंचन का आयोजन रखा गया है।

दही हांडी प्रतियोगिता का उदघाटन माननीय राज्यपाल महोदय करेंगे। बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में पूनम आनंद ,नीलम चौधरी, कुमुद झा, राजश्री जयंती, चितलांगिया सहित समिति की महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

वही आज के आयोजन को सफल बनाने में संजय सेठ,सी पी सिंह, मुकेश काबरा, जवाहर तनेजा,कुणाल आजमानी ,रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़,ललित ओझा ,संजय जायसवाल,प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय, राज वर्मा,ललन श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,भीषम सिंह,नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, सतेंद्र सिंह गुड्डू ,राजीव सहाय, रविंद्र मोदी, ,नीरज कुमार ,विपिन वर्मा, मुकेश पांडेय,मनोज कुमार ,आनंद श्रीवास्तव ,रवि सिंह, प्रकाश धेलिया,लल्लू सिंह, रवि मुंडा,,संतोष सेठ,रामशंकर बगड़िया,, जुगल दरगढ़ ,कवल जीत सिंह सटी, ,अजय वर्मा,,अशोक पुरोहित, मनीष लोधा, अमित चौधरी, बलराम प्रसाद , तुषार विजयवर्गीय,विजय ओझा , राजू रजक , सहित काफी संख्या में सदस्यों का योगदान रहा।

अध्यक्ष मुकेश काबरा मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने रांची के समस्त कृष्ण प्रेमियों से दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.