Thndr News

सिल्ली अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई गई, रैली का हुआ आयोजन

सिल्ली:- सिल्ली अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को अम्बेडकर ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर

की जयंती मनाई गई। अम्बेडकर पार्क में स्थित अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक एवं अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


इससे पुर्व ग्राम विकास उच्च विद्यालय के समीप से अंबेडकर पार्क तक एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता नेपाल नायक एवं संचालन ललन कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अंबेडकर ग्राम विकास समिति के संरक्षक सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी उनमें से एक है, जिन्होंने भारत के संबिधान को बनाने में अपना योगदान दिया था।अम्बेडकर जी एक जाने माने राजनेता व प्रख्यात विधिवेत्ता थे। इन्होंने देश में से छुआ छूत, जातिवाद को मिटाने के लिए बहुत से आन्दोलन किये। इन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों को दे दिया, दलित व पिछड़ी जाति के हक के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की। उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक के रूप में होती है।

बाबा साहब ने शिक्षित, संगठित एवं संघर्षशील समाज की कल्पना की थी, महिलाओं की उन्नति की कल्पना थी। लेकिन आज हालात बिल्कुल उलट है। सरकार की मंशा भी बाबा साहब के विचारों, उनकी कल्पनाओं के विपरीत है। राज्य में शिक्षा व्यवस्था की हालत गंभीर है। बच्चों को बुनियादी शिक्षा दिए बिना पास कर दिया जा रहा है। यह भविष्य के साथ खिलवाड़ है। महिलाओं की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। महिलाओं को सम्मान नहीं देने के मामले में हमारा राज्य पहले पायदान पर है। बाबा साहब सामाजिक न्याय की बात करते थे, लेकिन सरकार के कार्यों से ऐसा प्रतीत होता है कि बड़ी आबादी के साथ ये न्याय नहीं करना चाहते। सरकार ने एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को भी अपना पॉलिटिकल एजेंडा बनाकर लटका दिया है।
इन्होंने तो पंचायत चुनाव में पिछड़ों के लिए आरक्षित हजारों पदों को गैर आरक्षित कर दिया और नगर निकाय चुनाव को लेकर भी इनकी मंशा यही थी।

सरकार से हम आग्रह करते हैं कि युगपुरुष बाबा साहब को वो सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित ना करें, बल्कि उनके विचारों को नीति-निर्णयों में भी शामिल करे।
समारोह को अर्जुन कालिंदी, भरत मछुआ एवं उर्मिला देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस मौके पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, संजय सिद्धार्थ, मुखिया रेखा देवी, भागवत सोनार, हेमंत नायक, भरत देव साय, नेपाल साव, निर्मल मंडल, बादल मुंडा, सुरेश मुंडा, मनोज रजक, मोहम्मद फारुख, गौतम रविदास, धनेश्वर स्वानसी, परमेश्वर मुखियार, लखींद्र रविदास, जगन्नाथ मछुआ, राजेंद्र मछुआ, मगरू मछुआ, बहादुर मुखियार रामधन कालिंदी, अघनु मुखिया थे, नीतीश महतो, अंबेडकर ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.