पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिमला में सोमवार से 24 पहर संकीर्तन आयोजन किया गया है। ग्रामीणों के द्वारा सिमला में बांग्ला हरीनाम संकीर्तन लगभग कई वर्षों से किया जा रहा है।

सिमला में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन संकीर्तन सोमवार से गुरुवारर तक चलेगा. इस दौरान राधा कृष्ण की मूर्ति को हरि मंडप में स्थापित किया गया. उसके बाद पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ ।

कीर्तन करने के लिए कई कीर्तन मंडलियां पहुंची है। कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भक्तों के बीच हर दिन शाम को प्रसाद का वितरण किया जाता है। हरिनाम संकीर्तन का समापन दधि महोत्सव के साथ गुरुवार को होगा।

इस कार्यक्रम का अयोजन मणिलाल मंडल, सतीश चंद्र महतो,दुलाल पंडित, अरुण पंडित, हेमंत महतो, नटवर पंडित, रंजीत गोस्वामी (गिरी बाबा) राजेश पंडित, सुभाष पंडित, काजल गोस्वामी,सुबोध पंडित भोलानाथ महतो, सुशील महतो, सुधीर पंडित, गोपाल मंडल समेत सिमला सोलोआना कोमेटी के सभी सदस्यों के द्वारा किया जाता है।





Add comment