रांची : स्वरात्मिका संस्था की ओर से समारोह का आयोजन आगामी 12 मार्च को रांची में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रातु रोड़, लाह कोठी स्थित साक्षी उपवन में होगा।

ध्रुपद सम्राट तथा स्वरात्मिका संस्था के संस्थापक सितार वादक पंडित सुदीन पाठक, ध्रुपद सम्राट रघुवीर पाठक तथा पंडित राम वृक्ष पाठक की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावा जमशेदपुर और वाराणसी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के आयोजक तथा अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद गायक पण्डित शैलेंद्र पाठक ने बताया कि इस बार देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही झारखंड तथा अन्य राज्यों के प्रमुख कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।





Add comment