Thndr News

गया घराना के पंडित शैलेन्द्र पाठक ने दी अंतराष्ट्रीय ध्रुपद मेला में मधुर प्रस्तुति, बने झारखण्ड का गौरव

काशी : बनारस के तुलसी घाट में 15 फ़रवरी से चल रहे 49वें अंतराष्ट्रीय ध्रुपद मेला का समापन शनिवार 18 फ़रवरी को हुआ।

गंगा किनारे तुलसी घाट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के द्वारा देश विदेश से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसका हिस्सा झारखण्ड की राजधानी रांची के अंतराष्ट्रीय ध्रुपद गायक पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक भी बने। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या समारोह में अपनी संगीत मंडली के साथ गया घराने की संगीत की प्रस्तुति दी।वहीँ पखावज पर उनका साथ दिया उनके भाई पखावज संगतकार श्रवण कुमार पाठक ने।

बता दें की पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक आकाशवाणी रांची दूरदर्शन में ध्रुपद गायक है। साथ ही साथ वे रांची के पुंदाग स्थित एसआरडीएवी स्कूल के संगीत के शिक्षक भी है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.