रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाग के विशाल नगर रोड नंबर दो में 10 की संख्या में हथियारों से लैस हमलावरों ने निखिल सिंह और तन्मय सिंह के घर पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि निखिल सिंह और तन्मय सिंह के चाचा सोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों ने घर के महिलाओं के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। हमले की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पर जगरनाथपुर थाने की पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।





Add comment