राँची: राजधानी राँची में 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने पहले कॉल कर जान पहचान बढ़ाई,फिर उसे जबरन स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यहीं नहीं दुष्कर्म करने के बाद उसका हाथ,पैर व मुंह बांध होटल में छोड़ भाग गया।

छात्रा किसी तरह से अपने हाथ, पैर खोल वहां से निकली और हॉस्टल पहुंची। आरोपी युवक ने दुष्कर्म करने के दौरान छात्रा का अश्लील तस्वीर व वीडियो भी बना ली। जिसे उसने छात्रा की सहेलियों को भेज ब्लैक मेल किया और दोबारा दुष्कर्म किया।

इस संबंध में छात्रा ने चुटिया थाना में सात फरवरी को आरोपी युवक अनिकेत उर्फ मुंधीर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक के पर दुष्कर्म की धारा के साथ साथ पोस्को की भी धारा लगाई गई है। वह मूल रूप से सरसा बिहार का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।





Add comment