Thndr News

अपने 10 सूत्री मांगों को रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मारवाड़ी कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज में सौंपा गया ज्ञापन।

रांची: महाविद्यालयों में आए दिन छात्रों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । महाविद्यालय परिसर में व्याप्त इन्हीं समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मारवाड़ी कॉलेज इकाई द्वारा एक बैठक कि गई। जिसमें महाविद्यालय के बहुत से छात्रों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान छात्रों से महाविद्यालयों की समस्याओं के बारे में पूछा गया। जिसमें बहुत से छात्रों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिसके बाद अभाविप मारवाड़ी कॉलेज इकाई के 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने प्राचार्य को महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालयों को 7 दिन का समय दिया गया और प्राचार्य से कहा गया कि अगर 7 दिन के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो विद्यार्थी परिषद एक उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।


इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रवि झारखंड प्रदेश के प्रांत सह कोषाध्यक्ष शुभम पुरोहित, रांची महानगर संगठन मंत्री अभिनव जीत, रांची महानगर अध्यक्ष डॉक्टर उमेश कुमार सर, रांची महानगर प्रमुख साक्षी कुमारी, रांची महानगर सोशल मीडिया संयोजक रिपुंजय धर दुबे, इकाई मंत्री हर्ष सिंह, इकाई सह मंत्री संजना, विशाल सुजल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.